बुखार से ट्रैफिक होमगार्ड की मौत,परिजनो में मचा कोहराम

कौशाम्बी,

बुखार से ट्रैफिक होमगार्ड की मौत,परिजनो में मचा कोहराम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में ट्रैफिक में तैनात होमगार्ड की प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। गार्ड की कई दिनों से तबीयत खराब थी। हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गार्ड की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरबशरीरा निवासी श्रवण कुमार (42) मूलरूप से फतेहपुर के सुरझानपुर के रहने वाले थे। वह अपनी ससुराल पूरबशरीरा में रहते थे। श्रवण की होमगार्ड के रूप में यातायात विभाग में तैनाती थी। चार दिन पहले ड्यूटी कर श्रवण लौटकर घर आया तो उसके शरीर में अचानक दर्द उठा। इसके बाद बुखार आ गया। परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में दिखाया। लेकिन आराम नहीं मिला।

श्रवण ने जिला अस्पताल में जांच कराई तो बताया गया कि उसकी प्लेटलेट्स काफी कम है। इसके बाद हालत बिगड़ती गई। श्रवण को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor