कौशाम्बी
जिले में भाजपा के 05 ब्लॉक प्रमुख की जीत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने मीडिया को धन्यवाद ज्ञापित किया है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर सभी मीडिया कर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता द्वारा चुने गए बीडीसी सदस्यों एव बीडीसी सदस्यों द्वारा जिले में 08 में से 05 ब्लॉक प्रमुख बनाये जाने से पार्टी को मजबूती मिली है।उन्होंने ब्लॉक प्रमुख की जीत के लिये जिले की जनता को भी धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा कि यह केंद्र एवम राज्य द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के चलते ग्रामीणों को मिली सुविधायों की जीत है ।जिसके चलते भाजपा ने 08 में से 05 सीट पर विजय प्राप्त की है।इस दौरान जिला महामंत्री संजय जायसवाल,चन्द्र दत्त शुक्ला,ज्योति गुप्ता, धर्मराज मौर्य मौजूद रहे।