जिले भर में रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम,सजे मंदिर,आयोजित हुए कार्यक्रम

कौशाम्बी

सोमवार को जिले भर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने सभी मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया। सोमवार की सुबह से ही मंदिरों के साथ गांव व कस्बो में कान्हा के भक्ति गीत बजने लगे थे। आधी रात भगवान का जन्म होते ही हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालालकी का जयघोष होने लगा। भगवान की विधि-विधान से पूजा करने के बाद भक्तों ने संगीतमयी आरती की और प्रसाद वितरण किया। यह सिलसिला आधी रात से भोर तक चलता रहा।वही कुछ स्थानों पर झांकी के माध्यम से कृष्ण जन्म की लीला दिखाई गई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor