कौशाम्बी,
प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म,पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक 15 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर युवक पर रात भर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी जब घर पहुची तो उसकी हालत देखकर माँ के होश उड़ गए। पीड़िता के साथ थाने पहुची माँ ने पुलिस को लिखित शिकायत की है,पीड़िता की मां तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र का है जहा एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने दुष्कर्म किया है,पीड़िता की माँ ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि नादौली का पुरवा गाँव का रहने वाला छोटू उर्फ दया सागर मेरी 15 वर्षीय नाबालिग़ किशोरी से फोन पर बात करता था। उनको बहला फुसला कर रात को भगा ले गया। रात भर हम लोगो ने किशोरी को ढूढा, लेकिन वो नही मिली। सुबह बदहवास हालत में बेटी घर आई और उसने बताया कि छोटू ने रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पहले भी वह कई बार ऐसा दुष्कर्म कर चुका है।
पीड़िता की मां ने बेटी को थाने ले जाकर पुलिस को नामजद तहरीर दी। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। और आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला आया है,पीड़िता की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है,थाना प्रभारी को आरोपियों को जल्द अरेस्ट करने के निर्देश दिए गए है।