कौशाम्बी,
घर के बाहर खड़ा ई रिक्शा चोरों ने किया चोरी,तीन दिन बाद हुआ बरामद,ई रिक्शा का सारा सामान गायब,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बेखौफ चोरों ने घर के बाहर खड़ा ई रिक्शा चोरों ने चोरी कर लिया,सुबह जब रिक्शा चालक को ई रिक्शा नहीं मिला तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी,ई रिक्शा चालक ने हर जगह खोजा लेकिन ई रिक्शा नहीं मिला,तीन दिन बाद चोरी गया ई रिक्शा सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला,लेकिन ई रिक्शा का सारा सामान गायब था,पुलिस ने ई रिक्शा चालक को बुलाकर उसकी पहचान कराई और ई रिक्शा उसे सौंप दिया,पुलिस मामले का जांच में जुटी हुई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे की है जहा 9/10 मई की रात विवेक पुत्र राम कुमार प्रतिदिन की भांति रात को काम से वापस लौटा और अपना ई रिक्शा अपने घर के बाहर खड़ा कर दिया,विवेक को सुबह कही जाने का आर्डर मिला हुआ था,जब वह सुबह पांच बज रूठा तो ई रिक्शा वहां से चोरी हो गया था,विवेक और उसके परिजन ई रिक्शा की खोज में चारों तरफ गए लेकिन ई रिक्शा नहीं मिला,जिसकी सूचना विवेक ने भरवारी चौकी पुलिस को लिखित दी,पुलिस ने ई रिक्शा खोजने के लिए टीम लगा दी।
चोरी की घटना के तीन दिन बाद एक ई रिक्शा कोखराज थाना क्षेत्र के ही मझियांवा के पास सड़क के किनारे पड़ा हुआ होने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने विवेक को बुलाकर ई रिक्शा की पहचान कराई,यह वही चोरी गया हुआ ई रिक्शा था,लेकिन ई रिक्शा के अंदर से मशीन,बैटरी आदि सब गायब था,पुलिस ने विवेक को उसके ई रिक्शा को लिखापढ़ी कर सौंप दिया और मामले की जांच में जुटी हुई है।