कौशाम्बी,
कौशाम्बी में रिश्ते तार तार करने वाला मामला:चचिया ससुर ने बहु के साथ कर दिया गंदा काम,पति लौटा तो हुआ बवाल,पुलिस से हुई शिकायत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में रिश्ते तार तार करने वाला मामला सामने आया है जहा एक विवाहिता ने अपने पति की नामौजूदगी में अपने ही चचिया ससुर पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गई। कर्नाटक से लौटे पति को पीड़िता ने घटना की जानकारी दी तो वह अवाक रह गया। पीड़ित महिला ने गुरुवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला करारी थाना क्षेत्र का है जहा की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 14 महीने पहले हुई थी। शादी के चार महीने बाद ही पति रोजगार के लिए कर्नाटक चला गया। इस दौरान एक दिन मौका पाकर चचिया ससुर ने विवाहिता के साथ दुराचार किया।विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। साथ ही कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। लोकलाज के कारण पीड़ित महिला अभी तक शांत रही। इस बीच पति घर लौटा और उसने गर्भवती होने का कारण पूछा तो पीड़िता ने आपबीती बता दी। दावा किया कि उसके पेट में करीब सात महीने का गर्भ है।
इस मामले में थाना प्रभारी करारी विनीत सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।