कौशाम्बी में घर पर अकेली रही नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

कौशाम्बी: कौशाम्बी में घर पर अकेली रही नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है,पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र का है जहां गुरूवार की दोपहर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की मां के अनुसार जब वह घर पर नहीं थी और खेत में आलू खोदने का काम कर रही थी तभी दोपहर में उसकी नाबालिग बेटी और उसका बेटा घर पर थे। बेटी बर्तन धुलने के बाद घर के बाहर बैठी हुई थी और बेटा घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। तभी पड़ोस का रहने वाला आनंद कुमार जिसकी उम्र लगभग 24 साल है वह घर के बगल की पुलिया पर बैठा था और घर में सुनसान पाकर जब कोई नहीं था तब वह उसके घर के भीतर घुसा और उसकी नाबालिग़ बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और घर से फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने शाम को घर लौटी अपनी मां को दी, पीड़िता की मां ने घटना की तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दी । सैनी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है‌।

इस संबंध में सीओ सिराथू भैया संतोष कुमार सिंह का कहना है कि एक दुष्कर्म की घटना का मामला आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आगे की विधि कार्रवाई की जा रही है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor