बोलेरो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश, अज्ञात पर बोलेरो गाड़ी व मकान में आग लगाने का आरोप

कौशाम्बी: बोलेरो चालक को जिंदा जलाने की कोशिश, अज्ञात पर बोलेरो गाड़ी व मकान में आग लगाने का आरोप,

यूपी के कौशाम्बी जिले में देर रात एक बोलेरो गाड़ी में सो रहे चालक को कथित रूप से जिंदा जलाने की कोशिश की गई है।अज्ञात लोगों ने बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी, जिससे पास में बने मकान का एक कमरा भी चपेट में आ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है,पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र की है जहा गरौली गांव निवासी ग्राम प्रधान धीर सिंह यादव के भाई और बोलेरो चालक उमेश यादव रोज़ की तरह बुकिंग से लौटकर अपनी गाड़ी सड़क किनारे बने मकान के पास खड़ी कर उसी में सो गए थे। देर रात अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से बोलेरो के चारों ओर पैरा (पराली) लगाकर आग लगा दी।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की तेज लपटों से आसपास अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो के साथ ही सड़क किनारे बना मकान भी आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने शोर मचाया और आग बुझाने की कोशिश शुरू की।

सूचना मिलते ही फायर स्टेशन पश्चिम शरीरा की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बोलेरो पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। जलती हुई बोलेरो का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor