रंजिशन नलकूप व आम के बाग में अराजकतत्वों ने लगाई आग,पैरा,पाइप,पेड़ जला

कौशाम्बी: रंजिशन नलकूप व आम के बाग में अराजकतत्वों ने लगाई आग,पैरा,पाइप,पेड़ जला,

यूपी के कौशाम्बी जिले में देर रात अराजक तत्वों ने रंजिशन आम की बाग और नलकूप में आग लगा दी, आग से नलकूप के ऊपर रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसके साथ ही आम के लगभग 4 से 5 पेड़ भी जल गए । पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत की है।

घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव की है जहां के रहने वाले इमरान अहमद पुत्र इकरामुद्दीन ने संदीपन घाट थाना पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि घर के पास ही उनकी आम की बाग है जिसमें वह नलकूप भी चलाते हैं, देर रात लगभग दर्जन भर की संख्या में आए लोगों ने उनके नलकूप में आग लगा दी, इसके साथ ही आम की बाग में भी आग लगा दिया, जिसमें पांच पेड़ आम भी जल गया।

पीड़ित ने यह भी बताया कि बीते 2 महीने पहले पारिवारिक कब्रिस्तान की बाउंड्री को भी तोड़ा गया था। पीड़ित ने जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वहीं तहरीर पाकर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor