पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी,घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना करारी थाना क्षेत्र के चक सैय्यद अलीपुर निवासी परशु लाल (45 वर्ष) पुत्र जवाहर लाल अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में एक बेटा और चार बेटियां हैं। इनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बेटियों की जिम्मेदारी अभी भी उनके सिर पर थी। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और कर्ज़ को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।इसी पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी कुछ समय पहले अपने मायके अरई गांव थाना चरवा चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद परशु लाल काफी मानसिक तनाव में रहने लगे थे। बताया जाता है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने घर की छत पर लगे चुल्ले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही करारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor