कौशाम्बी में हाई बोल्टेज करंट दौड़ रहे ट्रांसफार्मर से लाखों का तेल चोरी होने से विभाग में हड़कंप, जेई की शिकायत पर मामला दर्ज

कौशाम्बी: कौशाम्बी में हाई बोल्टेज करंट दौड़ रहे ट्रांसफार्मर से लाखों का तेल चोरी होने से विभाग में हड़कंप, जेई की शिकायत पर मामला दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में हाई बोल्टेज करंट दौड़ रहे ट्रांसफार्मर से लाखों का तेल चोरी होने का मामला सामने आया है,दौड़ते करंट के दौरान ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है,सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के जेई और कर्मचारियों ने देखा तो उनके होश उड़ गए, जेई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के परसरा गांव का है जहा गांव में लगे हुए 250 केवीए के एक चालू ट्रांसफॉर्मर से लगभग 450 लीटर तेल चोरी हो गया। चोरी हुए तेल की अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई जा रही है।यह घटना मंगलवार देर रात की है, जब परसरा गांव में बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर भरवारी पावर हाउस से बार-बार बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन हर बार फाल्ट हो जा रहा था।इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे। जांच के दौरान कर्मचारियों ने पाया कि ट्रांसफॉर्मर में एक भी बूंद तेल नहीं था। ट्रांसफॉर्मर के नीचे एक पाइप भी मिला, जिससे तेल चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।

भरवारी पावर हाउस के अवर अभियंता एन.एल. यादव ने बताया कि चालू ट्रांसफॉर्मर से लगभग 450 लीटर तेल चोरी हुआ है। कोखराज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

वही इस मामले में कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि बिजली विभाग की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor