घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव,बेटी ने लगाया हत्या का आरोप,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव,बेटी ने लगाया हत्या का आरोप,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी मच गई,हत्या की सूचना पर पहुंची बेटी ने हत्या का आरोप लगाया है,घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

 

घटना करारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की है जहा के मिश्रीलाल पुत्र किशोरी नाथ उम्र 55 वर्ष अपनी पत्नी के साथ रहते थे, लेकिन पिछले दो दिनों से उनकी पत्नी अपनी बेटी के घर गई हुई थीं। मिश्रीलाल घर में अकेले थे। गुरुवार सुबह उनका शव अपने ही घर के भीतर चारपाई के नीचे पड़ा मिला है।

घटना की जानकारी मिलने पर मिश्रीलाल की पत्नी और बेटी गीता देवी मौके पर पहुंचीं। बेटी गीता देवी ने करारी थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस सम्बन्ध में करारी थाना प्रभारी शियाकांत चौरसिया ने बताया कि मिश्रीलाल पुत्र किशोरी नाथ उम्र 55 वर्ष का शव मिला है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,जांच की जा रही है।परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor