दबंगों ने गिरा दी निर्माणाधीन दीवाल,पीड़ित की शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई,एसपी से होगी शिकायत

कौशाम्बी: दबंगों ने गिरा दी निर्माणाधीन दीवाल,पीड़ित की शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई,एसपी से होगी शिकायत,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बावजूद पुलिस थाने पर पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है,अपनी हो जमीन पर निर्माण कर रहे युवक की निर्माणाधीन दीवाल को दबंगों ने रात में गिरा दिया,सुबह पीड़ित इन देखा तो पुलिस से शिकायत की,लेकिन पीड़ित की शिकायत के बावजूद पुलिस ने मदद नहीं की,जिसके बाद अब पीड़ित एसपी से शिकायत करेगा।

मामला चरवा थाना क्षेत्र के बरोलहा बरियावा गांव का है जहा के बीरेंद्र सिंह पुत्र जयराम सिंह ने चरवा थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपनी भूमिधरी जमीन ओर मकान का निर्माण करा रहे थे,19 मार्च की रात गांव के दबंगों जमुना प्रसाद, दशरथ प्रसाद, रामू ,सोनू,नत्थू पुत्र जमुना प्रसाद,संजय ,रविन्द्र पुत्र दशरथ ने उनकी 4 फीट की नवनिर्माण दीवाल को गिरा दिया,सुबह देखा तो पुलिस को उसकी जानकारी दी,लेकिन पुलिस ने जी सुनवाई नहीं की।जिसके बाद अब पीड़ित सोमवार को एसपी राजेश कुमार से मिलकर इसकी शिकायत करेगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor