कौशाम्बी: घर से 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण किए जाने से हड़कंप,किशोरी के चाचा ने पुलिस से की लिखित शिकायत,पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक 17 वर्षीय किशोरी का घर अपहरण किए जाने से हड़कंप मच गया,किशोरी का अपहरण एक युवक द्वारा किए जाने घटना की जानकारी होने पर किशोरी के चाचा ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत की है,पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के पांच हजारा गांव की है जहा की एक 17 वर्षीय किशोरी का विपिन यादव नामक युवक पर अपहरण किए जाने का आरोप है,किशोरी के चाचा ने सैनी कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता प्रताप ने बताया कि देर रात बाइक से दो युवक आए और घर के बहार खड़ी उनकी भतीजी को जबरन बाइक में बैठा ले गए,उसने शोर मचाया तो लगभग दो किलोमीटर दूर कुछ लोगों ने उन युवकों को घेरने का प्रयास किया लेकिन वह लोग किशोरी को छोड़कर फरार हो गए।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर बदलवा कर अपहरण की घटना को गुमशुदगी में बदलवा दिया है और अभी तक आरोपी युवक को गिरफ्तार भी नहीं किया है।








