कौशाम्बी में संपत्ति के लिए रिश्तों का कत्ल,भतीजे ने मां के साथ मिलकर की अपने ताऊ की हत्या,आरोपी मां बेटा अरेस्ट

कौशाम्बी: कौशाम्बी में संपत्ति के लिए रिश्तों का कत्ल,भतीजे ने मां के साथ मिलकर की अपने ताऊ की हत्या,आरोपी मां बेटा अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में संपत्ति के लिए ऋषि का कत्ल करने का मामला सामने आया है जहा एक भतीजे ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने पिता के अविवाहित बड़े भाई ( दादा) की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी,घर के अंदर अधेड़ की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर एसपी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के खोजवापुर गांव की हैं जहां के अमरनाथ पटेल पुत्र दुलारे उम्र 55 वर्ष की उसी के सगे भतीजे सूरजबली पुत्र स्वर्गीय बसंत लाल और उसकी मां धनपत ने मिलकर कर दी है,भतीजे ने अपने दादा अमरनाथ पटेल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है,आरोपी भतीजे ने कुल्हाड़ी का वार मृतक के प्राइवेट पार्ट पर भी किया है,जिससे अवैध संबंध का शक भी लग रहा है।

घटना के बाद गांव वालो और पुलिस के सामने आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल किया है,आरोपी मां बेटे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और थाना पर पूछताछ कर रही है।बताया जा रहा है कि आरोपी भतीजा अपने अविवाहित दादा की 14 बिस्वा जमीन के लिए परेशान करता था और इसी के लिए उनकी हत्या कर दी।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र के खोजवापुर गांव में एक अविवाहित व्यक्ति की उसके भतीजे ने हत्या कर दी,बताया जा रहा है कि यह लोग साथ में ही रहते थे,और संपत्ति के लिए हत्या की बात सामने आ रही है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों को हिरासत में l कर पूछताछ की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor