नाना के साथ स्कूल जा रहे 4 साल के बच्चे के अपहरण से हड़कंप,कार सवार पिता ने ही युवकों के साथ किया अपहरण,पुलिस बच्चे को बरामद कर जांच में जुटी

कौशाम्बी: नाना के साथ स्कूल जा रहे 4 साल के बच्चे के अपहरण से हड़कंप,कार सवार पिता ने ही युवकों के साथ किया अपहरण,पुलिस बच्चे को बरामद कर जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दिन दहाड़े नाना के साथ स्कूल जा रहे 4 साल के बच्चे के अपहरण से हड़कंप मच गया, बच्चे के पिता पर ही कार सवार युवकों के साथ अपहरण किए जाने का आरोप लगा है,बच्चे के नाना ने घटना की सूचना पुलिस को दी,पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के लाटपुर गांव के पास की है जहा थाना क्षेत्र के ही बघेलापुर निवासी गुड्डू अपने नाती मोहम्मद अब्दुल्ला को भरवारी स्थित एक स्कूल में छोड़ने में छोड़ने जा रहे थे,जैसे ही वह लाटपुर के पास पहुंचे स्विफ्ट कार सवार नकाबपोश युवक आए और उसके नाती को छीनकर फरार हो गए,पीड़ित गुड्डू ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी,सूचना पर पहुंची डायल 11 और कोखराज थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की और उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि मासूम बच्चे के माता पिता में वैवाहिक सम्बन्ध विच्छेद है और बच्चा अपनी मां के साथ अपने नाना के घर पर रहता है,बच्चे को उसका पिता ही उसके नाना से छीनकर ले गया है।

कोखराज थाना क्षेत्र से बच्चे के अपहरण की सूचना पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने दो टीमों का गठन किया,जिसमें से एक टीम ने बच्चे के पिता के घर से मासूम बच्चे मो.अब्दुल्ला को सकुशल बरामद कर लिया है,वही आरोपी पिता बच्च को घर पर छोड़कर फरार हो गया था,जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor