कौशाम्बी: घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरो ने लाइसेंसी राइफल,कारतूस और नगदी समेत लाखों का सामान पार,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बेखौफ चोरों ने किसान के घर और बक्से का ताला तोड़कर लाइसेंसी राइफल,कारतूस और नगदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया,सुबह किसान ने देखा तो उसके होश उड़ आगे,घटना की सूचना पीड़ित किसान ने पुलिस को दी,सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के लोधन का पूरा गांव की है जहा गुरुवार की देर रात चोरों ने किसान रजवंत कुमार लोधी के घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसकर लाइसेंसी राइफल, कारतूस,जेवरात और नगदी समेत लाखों का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








