भरवारी में दावत में गये परिवार के घर लाखों की चोरी,पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी से हड़कम्प

कौशाम्बी: भरवारी में दावत में गये परिवार के घर लाखों की चोरी,पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी से हड़कम्प,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सरेशाम चोरी से लोगों के बीच हड़कम्प का माहौल है,घर का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरें में रखी आलमारी से नकदी व ज्वेलरी आदि लाखों का सामान चोरी कर लिया,दावत खाकर वापस घर पहुंचे तो दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी की है जहां पुरानी बाजार वार्ड नम्बर 17 सरजूदास नगर मोहल्ले के रहने वाले हाफिज बादशाह पुत्र बदरुद्दीन खान अपने पूरे परिवार के साथ शनिवार की शाम लगभग 7:00 बजे भरवारी के ही एक गेस्ट हाउस में दावत में सम्मिलित होने परिवार के साथ गए थे, रात लगभग 10:00 बजे जब पूरा परिवार दावत से लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था दरवाजा खुला देख सब सन्न रह गए, जैसे ही वह घर के अंदर घुसे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था सामान बिखरने के साथ साथ कमरें में रखी आलमारी से नकदी व ज्वेलरी आदि भी चोरी हो चुकी थी।

चोरी होने की जानकारी हाफिज बादशाह ने डायल112 पुलिस को दी, घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी भरवारी चौकी पुलिस को भी दी,सूचना पर भरवारी चौकी पुलिस भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद वापस लौट आई । पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत भरवारी चौकी पुलिस से की है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor