प्रधान पर युवती के साथ रेप का लगा आरोप,पुलिस ने भेजा जेल

कौशाम्बी

प्रधान पर युवती के साथ रेप का लगा आरोप,पुलिस ने भेजा जेल,

कौशांबी में एक नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पर पड़ोस की युवती के साथ घर में घुसकर दुराचार का आरोप लगा है। प्रधान पर  शिकायत करने पर युवती को जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगा है।  पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता को परिजन साथ लेकर करारी थाना पहुंचे। जहां पर आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ रेप की तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाकर रिश्तेदारी से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसका मेडिकल कराया गया। जहां से न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया है।

करारी थाना इलाके के एक गांव में 3 महीने पहले ही एक युवक ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुआ था। गांव की ही एक युवती ने उस पर दुराचार का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि 4 दिन पहले उसके परिवार के लोग किसी काम से रिश्तेदारी चले गए थे। युवती अपने घर में अकेली थी। तभी नव निर्वाचित ग्राम प्रधान बहाने से घर में घुस आया। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और युवती के साथ जबरन दुराचार किया। युवती को धमकी दिया कि यदि पुलिस से मामले की शिकायत करोगी तो तुम्हें एवं तुम्हारे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी प्रधान मौका पाकर फरार हो गया। शाम को जब पीड़िता के परिजन घर आए तो किसी तरीके से युवती ने हिम्मत जुटाई और परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। वह पीड़िता को लेकर करारी थाने पहुंचे और आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और फिर पीड़िता का बयान कराया गया। साथ ही मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई लेकिन मुकदमा दर्ज होने की भनक जैसे ही आरोपी ग्राम प्रधान को लगी तो वह गांव छोड़कर रिश्तेदारों की शरण में पहुंच गया। बावजूद इसके पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया और फिर आरोपी ग्राम प्रधान को रिश्तेदारी से गिरफ्तार कर लिया गया। आज आरोपी ग्राम प्रधान को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद उसे न्यायालय के सामने प्रस्तुत किया गया। जहां से बाद में कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि करारी इलाके के एक गांव में तीन महीने पहले एक युवक ग्राम प्रधान बना है। गांव की एक युवती के साथ ग्राम प्रधान ने दुराचार किया। पीड़िता ने उस पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor