कौशाम्बी
ससुराल गये युवक को सालों ने पीटा, सुबह भूसा वाले घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव,
कोखराज थाना क्षेत्र के सैदलीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव भूसा वाले घर मे धन्नी से लटकता मिला तो तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची कोखराज पुलिस ने शव को फांसी से उतरवाकर पीएम को भेजा। जानकारी के अनुसार
कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज गाँव का मजरा सैदलीपुर गाँव निवासी सतोष पासी (30) वर्ष पुत्र रामसरन की शादी मंझनपुर कोतवाली इलाके के दीवर कोतारी पश्चिम में बीते 4 वर्षों पहले हुई थी। विवाह के तकरीबन दो वर्ष बाद से ही उसका पत्नी से अक्सर विवाद होने लगा। जिसके चलते पत्नी दो बच्चों संग अक्सर मायके में रहने लगी। मृत संतोष के पिता ने बताया कि वह गुरूवार को ससुराल दीवर कोतारी गया था। जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके ससुर व सालों ने मारापीटा । जिसके बाद वह रात्रि ही अपने बडे़ लडके रितेश 3 वर्ष को लेकर घर सैद अलीपुर गाँव आ गया। घर से दूर अपने टीन सेड पर रात्रि में सोने गया जब परिवार के लोगों ने सुबह देखा तो युवक का शव फांसी पर लटका पाया गय। लेकिन परिवार में पूछताछ के बाद मृत युवक के बाबा जगन्नाथ ने बताया कि कुछ ससुराली लोग रात्रि में ही उनसे तीन या चार लोग नमस्ते किये फिर उसी तरफ़ जा रहे थे, परिवारी लोगों को आशंका है कि उनके बेटे के साथ कही हत्या तो नहीं हुई बहरहाल यह जांच का विषय है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।








