कौशाम्बी इंटेलिजेंस विंग और पुलिस टीम ने युवक की हत्या का किया खुलासा,दो आरोपी अरेस्ट

कौशाम्बी

कौशाम्बी इंटेलिजेंस विंग और पुलिस टीम ने युवक की हत्या का किया खुलासा,दो आरोपी अरेस्ट,

कौशाम्बी जिले की इंटेलिजेंस विंग टीम एवम पुलिस टीम ने 8 अक्टूबर को हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को आलाकत्ल के साथ गिरफ़्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने प्रेसकांफ्रेन्स कर घटना का खुलासा किया और दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहा से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

कोखराज़ थाना क्षेत्र के कशिया पूरब गाँव के रहने वाले इरफान दुबई में रह कर पैसा कमाता हैं, लिहाज़ा लड़के अरबाज़ के पास काफ़ी पैसा रहता था। कम उम्र में पैसा हाथ मे आया तो उसकी गाँव के ही ग़लत लोगो की संगत में फस गया। अरबाज़ रोज़ देर रात तक घर से ग़ायब रहता था। उसकी जुए की भी लत लग गयी थी। 8 अक्टूबर को भी अरबाज़ रात में जुआ खेल रहा था। इसी दौरान उसकी पत्तल उर्फ मिथिलेश से झगड़ा हो गया। जुआ ख़त्म होने के बाद पत्तल और उसके साथी धीरेंद्र ने अरबाज़ का पीछा किया। सुनसान इलाका देख कर पत्तल ने उसके सिर पर लकड़ी के पटरे से वार कर मौत के घाट उतार कर मौके से फ़रार हो गया। सुबह लोगो ने मृतक अरबाज़ की लाश खून से सनी धान के खेत मे देखी तो हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस को घटना स्थल पर ताश के पत्ते मिले। जिसके आधार पर पुलिस ने गांव के जुआड़ियों से पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हो गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया हैं। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ हैं। उनके बताए स्थान से आला क़त्ल भी बरामद किया हैं। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने प्रेसकांफ्रेन्स में हत्याकांड का खुलासा कर दोनों आरोपितों को न्यायलय में पेश किया। जहा से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor