हरियाणा के कार चालक का था पिपरी इलाके में मिला शव,मृतक की हुई शिनाख्त,कार बरामद

कौशाम्बी

हरियाणा के कार चालक का था पिपरी इलाके में मिला शव,मृतक की हुई शिनाख्त,कार बरामद,

पिपरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के बाहर  मंगलवार सुबह गले मे रस्सी बंधा हुआ शव मिला था,वही इमली गांव के पास हरियाणा नम्बर की एक कार लावारिस मिली थी। पुलिस ने शव और कार की जााच की तो खुलासा हुआ ।मृतक कार चालक था,उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।उसके शरीर में चाकू के भी निशान मिले थे। चालक की कार को किराए लेकर आने वाला व्यक्ति भी लापता है।

पुलिस ने इमलीगांव से लावारिस हालत में कार को बरामद की है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर तफ्तीश शुरू कर दी है। सरायअकिल के जवई का घनश्याम पुत्र श्याम सुंदर हरियाणा के पानीपत में रहकर काम करता है। जमीन के विवाद के अलावा परिजनों से भी उसका विवाद चल रहा है। वह अक्सर पेशी पर आता है। रविवार को घनश्याम ने पानीपत से किराए की कार से कौशाम्बी के लिए निकला। कार पानीपत के सरौली का नरेंद्र सिंह (35) पुत्र लक्ष्मण सिंह चला रहा था। मंगलवार की सुबह नरेंद्र सिंह का शव पिपरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के बाहर खेत में मिला था। गले में उसके नायलॉन की रस्सी पड़ी थी। इसके अलावा शरीर में चाकू लगने के निशान थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद हत्यारे शव फेंककर भाग निकले थे। शव मिलने की जानकारी होने पर सीओ चायल श्यामकांत, पिपरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच इमलीगांव के बाहर एक लावारिस कार मिली। कार से मिले कागजातों से चालक की शिनाख्त हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस घनश्याम के गांव जवई पहुंची। पता चला कि सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे घनश्याम और चालक नरेंद्र गांव से पानीपत जाने के लिए निकले थे। नरेंद्र की लाश मिली है और घनश्याम लापता है। पुलिस घनश्याम की खोजबीन कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor