कौशाम्बी,
तमंचा सटाकर बदमाशो ने लेखपाल से लूटी बाइक और नगदी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने तमंचा सटाकर लेखपाल से लूट कर ली।बदमाशो ने लेखपाल से उसकी बाइक और रुपये लूट लिए।पीड़ित लेखपाल ने लूट की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मंझनपुर तहसील के लेखपाल अमरसिंह तहसील का काम निपटा कर बाइक से जा रहे थे, जैसे ही वह कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी पुल के पास पहुंचे तभी बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर बाइक और रुपये लूट लिए और फरार हो गए।लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।








