कौशाम्बी,
सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के परिजनों पर भाजपा समर्थक पर हमला करने का आरोप,एसपी से शिकायत,
यूपी विधानसभा के लिए मंझनपुर का चुनाव अब संघर्ष का रूप ले रहा है, जहां गुरूवार की देर शाम सपा प्रत्याशी पूर्व काबीना मंत्री रहे इंद्रजीत सरोज के भतीजे भोला सरोज पर भाजपा समर्थकों पर अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित युवकों का आरोप है कि मामले की शिकायत उन्होंने पश्चिम शरीरा थाना पुलिस से भी किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार की सुबह जिला मुख्यालय पहुंचे युवकों ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है।मामले की शिकायत करते हुए पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के भागवत पुर गांव निवासी संत शरण के दुबे प्रकाश दुबे ने बताया कि जब गुरुवार की शाम लगभग 9: 30 बजे वह अपने साथी नितिन सिंह पटेल, शिव गणेश तिवारी, आकाश केसरवानी के साथ अंधावा जा रहे थे, तभी जैसे वह लोधन का पुरवा गांव के नहरपुर पार कर रहे थे तभी पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के परिवार के लोगों ने जिनकी संख्या लगभग 50 के आसपास थी। उन्होंने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से लैस होकर उन पर हमला कर दिया। पीड़ितों ने बताया इस हमले की अगुवाई पूर्व मंत्री के भतीजे भोला सरोज कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भोला सरोज ने गाली देते हुए पकड़ा और उन्हें पटक दिया। इस दौरान उन को जान से मारने का प्रयास भी किया गया। पीड़ित ने बताया इन लोगों ने उन्हें उनके दोस्तों के मारपीट करने के साथ ही उनकी दोपहिया वाहन को भी तोड़ फोड़ दिया है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। घटना के बाद से क्षेत्र में राजनीति पूरे उफान पर है और मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।








