कौशाम्बी,
पोकलैन्ड मशीनो से यमुना नदी का सीना छलनी कर बालू निकाल रहे माफिया,प्रशासन मूकदर्शक,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कोर्ट की सख्ती और NGT के नियमो का भी रेत माफिया पर कोई असर नहीं दिख रहा है। हर रोज यमुना का सीना छलनी कर माफिया पोकलैंड मशीनों से खनन कर ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रालियों से बड़ी मात्रा में परिवहन कर बालू बेच रहे हैं। इन खनन माफियाओ के खिलफ ना तो खनन बिभाग ना ही ईलाकाई पुलिस कोई कठोर कारवाई नहीं कर रही है। जिससे खनन कराने वालो के हौसले बुलंद है|

जिले में कटरी स्थित यमुना नदी से बड़ी मात्रा में खनन होता है। कोर्ट और एनजीटी की इस पर रोक के बावजूद बडी बडी मशीनो से यमुना नदी का सीना छलनी कर धड़ल्ले से खनन चल रहा है। माफिया यमुना नदी का सीना चीरकर वहां से रात के साये मे अवैध खनन कर बालू निकालकर डंप कर रहे हैं |इस कारोबार में कई सरकारी मुलाजिम भी बराबर शामिल है। यदि खनन बिभाग व पुलिस चाहे तो यमुना नदी से कोई भी एनजीटी के नियमो के बिरुदॄ बडी मशीनो से बालू खनन नही करा सकते| कटरी बालू घाट मे सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी के आदेश तो जैसे कोई मायने ही नहीं रखते हो|
खनन माफिया जेसीबी व पोकलैंड मशीनों के जरिए यमुना का सीना बिना किसी खौफ के छलनी कर रहे हैं। इससे नदी का पारिस्थतिकीय तंत्र बिगड़ चुका है।वही सब कुछ देखते हुए भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।








