फतेहपुर,
पुलिस ने किशनपुर चेयरमैन और कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष के पति को किया अरेस्ट,
फतेहपुर जनपद के किशनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है, मारपीट में करीब दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए है।कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।किशनपुर चेयरमैन सुरेंद्र सोनकर और कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के पति जितेंद्र सोनकर को मारपीट के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है।सिंगरौल और सोनकर बिरादरी के बीच मारपीट हुई थी जिसके बाद बवाल हो गया ।सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।








