कौशाम्बी,
चोरो ने सेंधमार कर की लाखों की चोरी,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में रेलवे लाइन के किनारे बने घर मे सेंध मारकर चोरो ने 25 हजार नगदी सहित लाखों रुपये के गहने पार कर दिये।घर मे आगे के कमरे में महिला सोती रही और चोरो ने चोरी कर ली।खटपट की आवाज होने पर उठी महिला के शोर मचाने पर चिर भाग निकले।महिला की बेटी की सूचना पर उसके दामाद के आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर पहुची पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच शुरू कर दी।घटना बीती रात की है जब महिला अपनी बेटी के साथ आगे के कमरे में सो रही थी,चोर रेलवे लाईन की तरफ से दूसरे कमरे में सेंध मारकर चोरी शुरू की,तभी आवाज होने पर महिला राजपति मिश्रा और उसकी बेटी जाग गई,उन्होंने शोर मचाया तो चोर भाग गए।सुबह महिला के दामाद की सूचना पर पुलिस ने पहुचकर जांच शुरू कर दी।









