छेड़खानी के विरोध पर दबंगो ने महिला पर किया एसिड अटैक,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,दो नामजद, दो अज्ञात पर मामला दर्ज

कौशाम्बी,

छेड़खानी के विरोध पर दबंगो ने महिला पर किया एसिड अटैक,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,दो नामजद, दो अज्ञात पर मामला दर्ज

यूपी के कौशाम्बी जिले में छेड़खानी के विरोध पर दबंगो ने महिला पर एसिड अटैक कर दिया,महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया ,एसपी के आदेश पर दो नामजद और दो अज्ञात लोगो पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र का है जहां खेत से घर वापस जा रही महिला के ऊपर बाइक सवार दबंगो ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया,उक्त दबंग युवकों पर महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था ,मुकदमें में सुलह न होने पर दबंगो ने घटना को अंजाम दिया है।घायल महिला को जिला अस्पताल में कराया भर्ती कराया गया था, जहा हालत गंभीर होने पर एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया ।महिला की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद एवं दो अज्ञात पर मामला दर्ज  कर लिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor