कौशाम्बी,
कन्याभोज के दौरान दबंगो ने बच्चियों की जमकर की पिटाई,परिजनों ने डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा गांव में कन्या भोज के दौरान हुए विवाद के बाद दबंगो ने बच्चियों की बर्बर पिटाई कर दी,मासूम बच्चियों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।परिजनों ने जमीनी विवाद के चलते पिटाई का आरोप लगाया है।शिकायत के बावजूद दबंगो पर कार्रवाई नही होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नाराज महिलाओं ने डीएम आवास पहुचकर डीएम से सुरक्षा और कार्यवाई की गुहार लगाई है।









