कौशाम्बी,
भाजपा कार्यकर्ता पर मुस्लिम महिला ने लगाया रेप का आरोप,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशांबी ज़िले में एक भाजपा कार्यकर्ता पर महिला ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद सम्बंधित थाना पुलिस ने मुकदमा नही दर्ज किया। महिला ने इसकी शिकायत एएसपी से की है। एएसपी ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।मंझनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक मुस्लिम महिला ने अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायती पत्र देते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके पति की बोलोरो गाड़ी पुलिस ने पकड़ ली थी। जिसको छुड़वाने के लिए उसका पति मंझनपुर थाने गया था। तो पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना आरोपी दुर्गेश चौधरी ने फ़ोन कर के बताया। जब पीड़िता थाने पहुची तो दुर्गेश चौधरी थाने के बाहर ही मिल गया। और कहा कि दरोगा पति को छोड़ने के लिए 60 हज़ार रुपए मंगा रहा है। इस पर पीड़िता ने पैसे काम करने की बात कही तो दुर्गेश ने दूसरे दिन आने के लिए कहा। जब दूसरे दिन पीड़िता पहुची तो उसको निरीक्षण भवन बुलाया। जब पीड़िता वहां पर पहुची तो आरोपी ने ग़लत हरक़त करने लगा। तभी तीन लोग और आए। उन लोग ने पीड़िता को पकड़ लिया। आरोप है कि उसके बाद दुर्गेश ने पीड़िता के साथ ग़लत काम किया। और जान से मारने की धमकी दे कर भगा दिया। जब इसकी शिकायत मंझनपुर पुलिस से किया तो उल्टा पीड़िता को ही डांट कर भगा दिया। अब पीड़िता न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यलय पहुची है। जहाँ पर उसे जांच के बाद कार्यवाही का आश्वसन मिला है। तो वही अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने मीडिया कर्मियों को बताया कि युवती ने शिकायती पत्र दिया है। सीओ मंझनपुर केजी सिह को जांच दी गयी है। जो सत्यता होगी कार्यवाही की जाएगी।








