कौशाम्बी,
अवैध शराब पर पुलिस ने की कार्यवाही,तीस लीटर अवैध शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार,
यूपी के कौशाम्बी एसपी हेमराज मीणा के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए अजुहा चौकी इंचार्ज ने अवैध शराब के लिए चलाए गए अभियान में एक व्यक्ति को तीस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा चौकी इंचार्ज गौरव त्रिवेदी ने गुरुवार की सुबह हमराहियों के साथ गस्त के दौरान सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं दो अंबेडकर नगर के दइला उर्फ अखिलेश पुत्र सोहनलाल सरोज को अवैध शराब बनाते हुए पकड़ा है,पुलिस ने आरोपी के पास से 30 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने वाले उपकरण को बरामद किया है।पुलिस ने इसके साथ ही 3 कुंटल लहन मौके पर नष्ट किया है। चौकी प्रभारी की इस कार्यवाही से अवैध कच्ची शराब विक्रेताओं में हड़कंप का माहौल व्याप्त रहा ।







