कौशाम्बी,
अर्ध निर्मित मकान में मिला वृद्ध महिला का शव,नही हुई शिनाख्त,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के रोही बाईपास के पास एक अर्ध निर्मित मकान में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है की मृतक महिला मंद बुद्धि थी और भिक्षा मांगकर अपना गुजारा करती थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।घटना कोखराज थाना क्षेत्र के रोही की है जहा के ओम प्रकाश शुक्ला पुत्र ठाकुर प्रसाद शुक्ला का अर्ध निर्मित मकान है। सोमवार की सुबह इस अर्ध निर्मित मकान में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला मृत अवस्था में मिली। ग्रामीणों के अनुसार महिला मंद बुद्धि थी और भिक्षा मांगकर अपना गुजारा करती थी। अर्ध निर्मित मकान के बगल में संचालित एक ढाबे वाले ने बताया कि महिला अक्सर यही रात को सोती थी। पर रविवार की दोपहर से वह उठी ही नही। वृद्ध महिला की मौत की सूचना पर भरवारी चौकी प्रभारी अभिलाष तिवारी पहुंचे और शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं मृत वृद्ध महिला कि शिनाख्त नही हो सकी।