हाइवे किनारे बेहोश पड़ी मिली जौनपुर की महिला,महिला का बेटा गायब,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी,

हाइवे किनारे बेहोश पड़ी मिली जौनपुर की महिला,महिला का बेटा गायब,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के सामने हाइवे किनारे बुधवार की सुबह एक महिला बेसुध हालत में मिली। महिला की हालत खराब थी, जबकि उसका बेटा गायब था। महिला जौनपुर से अपने मायके आई थी और मंगलवार को एक दावत में शामिल होने के लिए प्रयागराज गई थी। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस उसके बेटे की खोजबीन में जुट गई है। पुलिस को मामले में जहरखुरानी की आशंका है।जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर की नगीना (55) पत्नी स्व. सुन्ने का मायका भरवारी में है। नगीना की मां की तबियत खराब है। नगीना अपने बेटे मोनू (20) के साथ मंगलवार को मायके आई। नगीना की प्रयागराज के गढ़ी सराय में दावत भी थी। मां से मिलने के बाद वह बेटे के साथ गढ़ी सराय गई। दावत खाने के बाद मां-बेटे सिविल लाइंस बस अड्डा पहुंचे और एक बस में देर रात सवार हुए। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में नगीना बेसुध हालत में कोखराज थाना क्षेत्र के लोहरा गांव के सामने हाइवे किनारे मिली। नगीना की हालत खराब थी। जानकारी होने पर लोग पहुंचे। नगीना का भाई अफरोज वहां पहुंचा तो उसने अपनी बहन के रूप में पहचान की। पुलिस ने नगीना को पीएचसी मूरतगंज में भर्ती कराया। तबियत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor