प्रयागराज में जुमें की नमाज के बाद पथराव और आगजनी,PAC की गाड़ी में लगाई आग,पथराव में ADG सहित कई घायल

प्रयागराज,

प्रयागराज में जुमें की नमाज के बाद पथराव और आगजनी,PAC की गाड़ी में लगाई आग,पथराव में ADG सहित कई घायल,

यूपी के प्रयागराज में पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ लगातार दूसरे जुमा पर यूपी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने  प्रदर्शन किया। प्रयागराज, लखनऊ, मुरादाबाद और सहारनपुर में हंगामा और नारेबाजी हुई। सबसे ज्यादा स्थिति प्रयागराज में बिगड़ गई। यहां के अटाला मोहल्ले में जुमे की नमाज के बाद पहले नारेबाजी और हंगामा हुआ। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। इसके बाद भी उपद्रवी शांत नहीं हुए तो आंसू गैस के गोलो छोड़े गए। हवाई फायरिंग भी की गई। पथऱाव में आईजी राकेश सिंह भी घायल हो गए हैं। इसके अलावा कई पुलिस वाले जख्मी हुए हैं।

उपद्रवियों ने PAC की एक गाड़ी में आग लगा दी । पुलिस उन्हें आगजनी से रोकने के लिए हवाई फायरिंग भी की है। डीएम, एसएसपी और मीडियाकर्मियों को भी पत्थर लगे हैं। कई पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं। दो घंटे तक लगातार पत्थरबाजी हुई है। एडीजी ने प्रदर्शनकारियों को पत्थरबाजी नहीं बंद पर सख्ती की चेतावनी दी है।आरएएफ ने उपद्रवियों को गलियों में खदेड़ा इसके बाद भी रुक-रुक कर पत्थरबाजी होती रही। प्रयागराज में डीएम संजय कुमार खत्री और एसएसपी अजय कुमार भी जुमे की नमाज से पहले चौक जामा मस्जिद के बाहर पहुंचे और लोगों से शांति की अपील की। बताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के बाद पुलिस की सतर्कता के बावजूद अटाला चौराहा और उसके आसपास की गलियों में मौजूद नाबालिग लड़कों को आगे करके अराजकतत्वों ने बवाल करा दिया। गली से लड़कों ने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor