कौशाम्बी,
कई दिन पुराना युवक का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिलने से हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के शजादपुर गांव के पास अज्ञात युवक का पेड़ से लटकता हुआ सड़ा गला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया,पेड़ पर लटकता हुआ शव एक हप्ते से भी पुराना लग रहा है।। शव से पानी निकल रहा है और दुर्गन्ध भी आ रही है। सूचना मिलते ही शहजादपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गई।








