प्रयागराज,
संदिग्ध परिस्थितियों में बाथरूम में मृत मिले एसआई अतुल सिंह,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना से कुछ दूर पर स्थित आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में आवास के बाथरूम में एसआई अतुल सिंह मृत पाए गए । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया और जांच में जुट गई। लखनऊ राजमार्ग के नवाबगंज चौराहे पर किराए के मकान में दरोगा अतुल सिंह रहते थे, वह मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले थे । एसआई अतुल सिंह की मौत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए व जांच पड़ताल करने लगे । वही बातचीत के दौरान उच्च अधिकारियों का कहना है कि जांच पड़ताल तथा पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकता है कि दरोगा अतुल सिंह की मौत किस कारण से हुई ।








