मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली,भतीजा घायल

कौशाम्बी,

मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली,भतीजा घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में मामूली विवाद में चाचा ने भतीजे पर गोली चला दी,हादसे में भतीजा गंभीर घायल हो गया,जिसे प्रयागराज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना पिपरी थाना क्षेत्र के पियरा गांव की है जहा
नित्यानंद पासी और विनोद पासी जो कि आपस में चाचा हैं। विनोद के घर के सामने समरसेबल का पानी की पाइप से पानी बह रहा था। जिसके कारण चीटा व चीटियां निकल रही थी,नित्यानंद के पिता मिश्रीलाल उक्त स्थान को फावड़े से मिट्टी काटकर ढकने का प्रयास किया।इस दौरान समरसेबल का पाइप कट गया, जिससे आक्रोशित होकर दोनो पक्ष आपस में विवाद करने लगे तभी विनोद पासी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी, गोली नित्यानंद को जांघ में लग गई, परिजनों ने चोटहिल को तत्काल काल्विन हॉस्पिटल, प्रयागराज में भर्ती कराया है, जहां घायल का इलाज चल रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor