टाटा कंपनी के अधिकारियों ने बाजार में बिक रही नकली टाटा जेन्युन डी ई एफ पकड़ी

कौशाम्बी,

टाटा कंपनी के अधिकारियों ने बाजार में बिक रही नकली टाटा जेन्युन डी ई एफ पकड़ी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में हाइवे की दुकानों पर बिक रही टाटा कंपनी की नकली टाटा जेन्युन डी ई एफ को पकड़ने के लिए टाटा कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से कई दुकानों पर छापा मारा,पुलिस और कंपनी के अधिकारियों ने छापा मारकर कई दुकानदारों के यह से लगभग 50 डिब्बे नकली माल बरामद किया है।इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।लग्जरी कारों एवम बड़ी ट्रको में प्रयोग किए जाने वाले लिक्विड टाटा जेन्युन डी ई एफ का नकली माल बाजारों में भके रहा था,जिसकी सूचना पर कंपनी के अधिकारी कौशाम्बी आए और सैनी पुलिस की सहायता से दुकानों पर छापा मारा,छपेमरी में कई दुकानों से लगभग 50 डिब्बे नकली टाटा जेन्युन डी ई एफ बरामद किया।जिसे सैनी पुलिस के सुपुर्द कर करवाई के लिए पत्र दिया है।कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor