संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला वृद्ध का शव,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी,

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला वृद्ध का शव,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से 75 वर्षीय वृद्ध का शव लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया,सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया,परिजनो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के दरवेशपुर की है जहा 75 वर्षीय वृद्ध राधे रमन का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है।सुबह घर वालो ने वृद्ध का शव फंदे से लटकता हुआ देखा तो कोहराम मच गया,वृद्ध ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नही चल सका है।परिजनो की सूचना पर पहुंची भरवारी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor