महिला सिपाही का कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला शव,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी,

महिला सिपाही का कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला शव,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में टैंटाट एक महिला सिपाही का उसके बंद कमरे में फांसी के फंदे पर शव लटकता हुआ मिलने से सासन जी मच गई, महिला सिपाही परिजनों का फोन नहीं उठा रही थी। इस पर परिजनों ने कड़ा धाम कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अंदर झांककर देखा तो उसका फांसी पर लटकता मिला। दरवाजा तोड़ने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला सिपाही ने आत्महत्या क्यों की, इसकी अभी तक कोई वजह नहीं पता चल पाई है। सिपाही की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कानपुर नगर के बर्रा फेस-2 के रहने वाले धर्मेंद्र सचान की बेटी रुचि सचान महिला सिपाही थी। वह वर्ष 2019 बैच की महिला आरक्षी थी। उसकी तैनाती कड़ा धाम कोतवाली में थी। वह देवीगंज बाजार में किराए का कमरा लेकर रहती थी। इन दिनों उसकी ड्यूटी कड़ा धाम मेले में लगी हुई थी। लेकिन रविवार को वह ड्यूटी करने नहीं गई थी और खुद को कमरे में बंद कर लिया था। महिला सिपाही ने जब परिजनों का फोन उठाना बंद कर दिया तो परिजनों को उसकी काफी चिंता होने लगी। रात तकरीबन 8:45 बजे महिला आरक्षी के पिता धर्मेंद्र सचान ने थाने में बात किया। पुलिस कर्मी महिला आरक्षी के कमरे गए तो उसके कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस कर्मियों ने किसी तरीके से अंदर झांक कर देखा तो महिला आरक्षी का शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी एसपी हेमराज मीणा, एएसपी समर बहादुर सिंह एवं सीओ सिराथू केजी सिंह को दी। इसके अलावा परिजनों को भी घटना की जानकारी दी। मौके पर एसपी, एसपी एवं सीओ फील्ड यूनिट टीम के साथ पहुंचे लेकिन दरवाजे का ताला तभी तोड़ा गया जब महिला सिपाही के परिजन कमरे पहुंचे। ताला तोड़ने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि दोपहर तक उसकी परिजनों से बात हुई थी लेकिन दोपहर बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया था। मैंने रात को ही पुलिस को बेटी के फोन ना उठाने की सूचना दी थी। उसकी शादी की भी बातचीत घर में चल रही थी। महिला आरक्षी ने आत्महत्या क्यों की अभी तक कोई ठोस वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि रात करीब 8:45 बजे कड़ा धाम पुलिस को परिजनों ने फोन कर सूचना दिया कि महिला आरक्षी फोन नहीं उठा रही है। पुलिस मौके पर गई। किसी तरीके से अंदर झांक कर देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। उसका एक पैर कुर्सी पर टिका था जबकि दूसरा पैर से लटक रहा था। उसकी कड़ा धाम मेले में ड्यूटी भी लगी थी लेकिन सुबह से वह ड्यूटी भी नहीं गई थी। सूचना के बाद मैं और एडिशनल एसपी ने मौका मुआयना किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। महिला सिपाही कानपुर की रहने वाली थी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor