स्कूली छात्रा के साथ रेप के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई उम्रकैद की सजा,लगाया अर्थदंड

कौशाम्बी,

स्कूली छात्रा के साथ रेप के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई उम्रकैद की सजा,लगाया अर्थदंड,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ सात साल पूर्व रेप की घटना हुई थी।उस समय वह कक्षा दस की छात्रा थी।  2015 में छात्रा के साथ त्रिलोकपुर गांव के मिथुन कुमार पटेल ने रेप किया था। छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने सैनी थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। इस मामले में स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाया। इसके पहले उभय पक्षों को सुना गया। शासकीय अधिवक्ता ने गवाहों को पेश कराया। इसके बाद जज ने पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया। आरोप साबित होने पर न्यायालय ने आरोपी मिथुन कुमार पटेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 16 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor