कौशाम्बीे
गौवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी में योगी सरकार के सख्त आदेश के बावजूद गौकशी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है,आए दिन खेतो के पास,सड़क के किनारे मृत गौवंश मिलने से हड़कंप मचा हुआ है,सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।ताजा मामला मोहब्बतपुर पैसा थाना क्षेत्र के जवई पडरी गांव का है जहा खेतो के पास गौवंश का अवशेष मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।सुबह ग्रामीणों ने गौवंश के अवशेष देखे तो पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस गौवंश के अवशेष को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।








