कौशाम्बी,
तिरंगे का अपमान:उल्टा तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते एपीओ मनरेगा की फोटो वायरल,
यूपी के कौशाम्बी में जहा एक ओर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले भर में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है,पूरा देश तिरंगे के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।वही कौशाम्बी ब्लॉक परिसर में एपीओ मनरेगा द्वारा उल्टा तिरंगा लेकर तिरंगे का अपमान करने का मामला सामने आया है।जहा सारे अधिकारी और कर्मचारी तिरंगे का सम्मान करते नजर आए वही एपीओ मनरेगा ने उल्टा तिरंगा लेकर तिरंगा का अपमान किया है।एपीओ मनरेगा का उल्टा तिरंगा लिए हुए फोटो वायरल हो रही है।








