उल्टा तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते भाजपा सांसद की वीडियो वायरल

कौशाम्बी,

उल्टा तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते भाजपा सांसद की वीडियो वायरल

यूपी के कौशाम्बी में जहा एक ओर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले भर में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है,पूरा देश तिरंगे के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।वही सम्राट उदयन सभागार में भाजपा से दूसरी बार सांसद विनोद सोनकर द्वारा उल्टा तिरंगा लेकर तिरंगे का अपमान करने का मामला सामने आया है।जहा सारे अधिकारी और कर्मचारी तिरंगे का सम्मान करते नजर आए वही भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने उल्टा तिरंगा लेकर फोटो खिंचवाकर तिरंगा का अपमान किया है।भाजपा सांसद का उल्टा तिरंगा लिए हुए फोटो और वीडियो वायरल हो रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor