प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ महिला अरेस्ट,पति दीवार कूदकर हुआ फरार

कौशाम्बी,

प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ महिला अरेस्ट,पति दीवार कूदकर हुआ फरार,

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बावजूद कौशाम्बी में प्रतिबंधित पशुओं के मांस का व्यापार बंद नहीं हुआ है और एक विशेष वर्ग के लोग लगातार प्रतिबंधित पशुओं के मांस का कारोबार कर रहे है।

ताजा मामला चरवा थाना क्षेत्र का है जहा पुलिस ने रविवार की दोपहर कूडापुर गांव में छापामारी कर एक महिला को प्रतिबंधित पशु के मांस के साथ पकड़ लिया। जबकि महिला का पति चापड़ समेत दीवार फांदकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से करीब 45 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला को जेल भेजते हुए फरार युवक की तलाश शुरू कर दी है।

चरवा थाने में तैनात एसआई बलराम सिंह रविवार की दोपहर गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कूडापुर गांव का एक दंपती प्रधिबंधित पशु के मांस की पैंकिंग कर रहा है। सूचना मिलते ही एसआई ने गांव पहुंचकर छापामारी की और  शबीना बानो पत्नी नसीर को रंगेहाथ पकड़ लिया। जबकि नसीर दीवार फांदकर चापड़ समेत फरार हो गया।

पुलिस ने महिला के पास से 45 किलो प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। एसआई बलराम सिंह ने बताया कि दंपती आवारा मवेशियों को पकड़ कर घर लाने के बाद वध कर मांस को बेचते थे। पकड़ी गई महिला को लिखापढ़ी के बाद जेल भेज दिया गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor