कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार से शत्रु संपत्ति की फाइल गायब होने से हड़कंप,आरोपी लिपिक फरार, मामला दर्ज

कौशाम्बी,

कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार से शत्रु संपत्ति की फाइल गायब होने से हड़कंप,आरोपी लिपिक फरार, मामला दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार से शत्रु संपत्ति की फाइल संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। फाइल गायब होने से हड़कंप मच गया। फाइल गायब होने की जानकारी डीएम सुजीत कुमार को हुई तो उन्होंने अभिलेखागार के इंचार्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश एवम राजस्व लेखपाल की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली में लिपिक नीलकंठ के खिलाफ धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर मुकदमा दर्ज होने से पहले ही आरोपी लिपिक फरार हो गया।

मंझनपुर मुख्यालय में करोड़ों की शत्रु संपत्ति का मामला होने के कारण पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि मंझनपुर कोतवाली में कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार से शत्रु संपत्ति की फाइल गायब होने का मुकदमा दर्ज किया गया है। हेड क्लर्क की तहरीर पर लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विवेचना प्रचलित है। आगे जो भी साक्ष्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor