कौशाम्बी,
नेशनल हाइवे पर गैस एजेंसी और सहज जनसेवा केंद्र में शटर तोड़कर लाखों की चोरी,घटना CCTV में कैद,
यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम में नेशनल हाइवे के किनारे स्थित सहज जन सेवा केन्द्र और गैस एजेन्सी में चोरी ने शटर तोड़कर लाखों की चोरी की है,चोरी की घटना गैस एजेंसी में लगे CCTV कैमरे ने कैद हो गई,जबकि शातिर चोर ने कैमरे को भी दूसरी तरफ घुमा दिया,जो CCTV में कैद हो गया। सुबह लोगो को चोरी की घटना पता चली तो हड़कंप मच गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुचिंकोखराज थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र की है जहा गैस एजेंसी और सहज जनसेवा केंद्र एक ही मार्केट में अगल बगल स्थित है,चोरी ने बीती रात इन दो दुकानों के शटर तोड़कर लाखों का समान चोरी कर लिया,चोरी की यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है,सूचना पर पहुंची पुलिस CCTV कैमरे की फुटेज के माध्यम से चोर की पहचान करने में जुट गई है।









