उत्तर प्रदेश,
सहारनपुर में BSP के दो पूर्व MLC, पूर्व SDM बेहट समेत 14 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज,
यूपी के सहारनपुर में खनन बाहुबलियों पर पुलिस लगातार कस रही है,पुलिस ने बसपा के दो पूर्व एमएलसी परिवार सहित गैंगस्टर में निरूद्ध किया है,खनन माफिया हाजी इकबाल को फायदा पहुंचाने के आरोप में पूर्व एसडीएम बेहट, गैंगस्टर एक्ट में नामजद किए गए है,साथ ही दो कानूनगो को भी गैंगस्टर का आरोपी बनाया गया है, विधायक हाजी इकबाल, पूर्व विधायक महमूद अली का पूरा परिवार अब गैंगस्टर की जद में आ गया है,एसडीएम बेहट रहे शीतला प्रसाद समेत 14 लोगों पर बेहट थाना प्रभारी ने गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।









