कौशाम्बी,
व्यापारी की माल लोडकर खड़ी गाड़ी चोरी होने से मचा हड़कम्प,व्यापारियों में आक्रोश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में व्यापारी के घर के बाहर माल लोडकर खड़ी गाड़ी चोरी होने से हड़कंप मच गया,सुबह व्यापारी ने गाड़ी गायब देखी तो उसके होश उड़ गए,व्यापारी ने पुलिस को गाड़ी गायब होने की सूचना दी,पुलिस जांच में जुट गई है।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के गौरा रोड़ मोहल्ले का है जहा से बीती देर रात एक किराना के थोक व्यापारी की घर के बाहर माल लोडकर खड़ी गाड़ी चोरों ने पार कर दी। सुबह जब व्यापारी को इसकी जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। व्यापारी के अनुसार गाड़ी में उसका लाखों का सामान लदा हुआ था। पीड़ित ने भरवारी चौकी पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
भरवारी गौरा रोड़ निवासी संजय जायसवाल पुत्र स्व. सुरेन्द्र जायसवाल किराना के सामान के थोक व्यापारी है।वह किराने के सामान की जिले के कई बाजारों में सप्लाई करते है। रोजाना की तरह शुक्रवार की रात को भी संजय जायसवाल पिकप से सामान बेचकर देर रात घर लौटे और रोज कि तरह ही कोखराज भरवारी मार्ग पर गौरा रोड़ में बने अपने घर के बाहर पिकअप खड़ी कर दी।लेकिन सुबह वह चोरी हो गई।
व्यापारी के अनुसार गाड़ी में लाखों का सामान लदा हुआ था। सुबह उठ कर जब व्यापारी ने देखा कि उसका माल लोडकर खड़ी गाड़ी गायब है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। पीड़ित व्यापारी ने भरवारी चौकी पुलिस को चोरी की लिखित तहरीर दी। माल लदी हुई गाड़ी चोरी होने से जहा एक ओर पुलिस की गस्त पर सवाल उठा रहा है,वही व्ययापारीयो में घटना के प्रति आक्रोश है मामले में चौकी प्रभारी सियाकांत चौरसिया का कहना है चोरी की घटना हुई है मौके पर पुलिस जांच को गयी थी। पीड़ित से तहरीर ले ली गयी। जांच कराई जा रही है जल्द ही चोरों को पकड़ा जायेगा।








