कौशाम्बी,
महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज,
यूपी कौशाम्बी जिले में बीती रात कोखराज थाना क्षेत्र के सिरियावा के पास महिला को गोली मारने के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है,पीड़ित घायल महिला की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है,पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
कोखराज पुलिस ने पीड़ित पल्लवी सिंह की तहरीर पर नूर आलम,मुजफ्फर और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
एसपी हेमराज मीणा ने बताया की कल रात को महिला को उसके देवर ने गोली मार दी थी,जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था,जिसे बाद में प्रयागराज रेफर कर दिया गया,महिला की तहरीर पर कोखराज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।